सोजत तहसील टेंट व्यवसायी समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल, तैयारियां अंतिम चरण में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत तहसील टेंट व्यावसायी समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल, तैयारियां अंतिम चरण में

सोजत। सोजत तहसील टेंट किराया व्यावसायी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 22 जुलाई को स्थानीय नेहड़ा बेरा रोड स्थित जी.जे. मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर समिति पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के टेंट व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

समिति के चेयरमैन डॉ. मुकेश टाक ने बताया कि समिति की परंपरा के अनुरूप नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा, जिससे समारोह को यादगार बनाया जा सके।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली ने बताया कि कार्यक्रम में उनके साथ समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में पाली जिले की विभिन्न तहसीलों के टेंट व्यावसायी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहलोत ने बताया कि आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। स्वागत, मंच, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र के टेंट व्यवसायियों, व्यापारियों तथा आमजन से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें