सोजत कॉलेज में प्राचार्य ने किया कार्यग्रहण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत कॉलेज में प्राचार्य ने किया कार्यग्रहण 

 

 

 

 

 

नवाचार, गुणवत्ता और अनुशासन को प्राथमिकता देंगे : डॉ. राजपुरोहित

सोजत।

स्थानीय राजकीय महाविद्यालय को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित का नेतृत्व मिला। कार्यभार ग्रहण करते ही महाविद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, महाविद्यालय में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शोध, खेल, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल रामावत के अनुसार महाविद्यालय परिवार ने नवागत प्राचार्य का अभिनंदन करते हुए उनके सफल, प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें