आरपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में नरपत राज गहलोत ने हासिल की 122वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर
सोजत।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक (असिस्टेंट प्रोफेसर) भर्ती परीक्षा-2023 में सोजत सिटी के नेहड़ा बेरा निवासी नरपत राज गहलोत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 122वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, समाज एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।
नरपत राज, श्री विरदी चंद गहलोत के सुपुत्र हैं। वे प्रारंभ से ही शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी नरपत राज गहलोत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा समाजसेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि नरपत राज अपनी सेवाओं के माध्यम से शिक्षा एवं खेल जगत में भी उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का गौरव बढ़ाएंगे।









