सोजत कॉलेज में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत कॉलेज में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस मनाया

विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं – शेखावत 

सोजत।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय महाविद्यालय  में युवा प्रेरणा एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करते हुए उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षाविद् डॉ. अनिल रामावत ने अपने उद्बोधन में जीवन में अनुशासन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी के मुख्यातिथ्य में आयोजित समारोह के विशिष्ठ अतिथि कौशल्या बरवड़ व आनंदपाल सिंह रहे।

मुख्य वक्ता एबीवीपी जोधपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह शेखावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजहित की सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सतत अध्ययन, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय चेतना को जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान स्थापना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले 40 विद्यार्थियों को भी सम्मान-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक व नगर मंत्री हितेश राठौड़, हितेश सोलंकी, राहुल राजपुरोहित, राहुल वैष्णव, सानिया बानो, राशि त्रिपाठी, तनिष गहलोत, विकास सोलंकी, दिव्यांशु सांखला, पीयूष पंवार, भाविनी टाक, सलोनी राजपुरोहित, लक्ष्मी चंदेल सहित कई विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। आरंभ में स्वागत उद्बोधन राशि त्रिपाठी ने दिया। निखिल मेवाड़ा के संयोजन में कार्यक्रम का संचालन कुमकुम वैष्णव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें