
सोजत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित
सोजत।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में रविवार को राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा उदयपुर जिला सह-प्रभारी जुगल किशोर निकुम ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की उनकी विचारधारा आज भी देश के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
विचार गोष्ठी में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, जिला मंत्री महावीर अखावत, मंडल महामंत्री एडवोकेट हीरालाल कांठेर, तरुण सोलंकी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र व्यास, नरपत सिंह सोढ़ा, दीपक पंवार, महेंद्र टाक, मंत्री डॉ महेश सोनी, राकेश भटनागर, राकेश खींची, गोपीकिशन राठौड़, नारायण परिहार, जोगेश जोशी, सुरेंद्र परिहार, रामगोपाल गहलोत, नरपत सिंह राव, राजेंद्र शर्मा, श्रवण देवासी, साजिद अयूब, जितेन्द्र राठौड़, अभिजीत शर्मा, कैलाश चौहान, दिनेश बोराणा, श्याम गहलोत, नवीन शर्मा एवं भंवर सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।









