बरसी मेघों की पहली मेहर,
तपती धरा ने ली राहत की सांस
सोजत।
कई दिनों से सूर्य की प्रचंड तपिश और उमस से व्याकुल जनजीवन को शुक्रवार सायंकाल मानसून की पहली मेहर ने बड़ी राहत दी। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बरसी वर्षा ने तपती धरा को शीतल स्पर्श दिया और वातावरण में नवजीवन का संचार कर दिया। सड़कों, गलियों और पेड़-पौधों पर बिखरी वर्षा की फुहारों ने पूरे नगर को ताजगी से सराबोर कर दिया। मौसम के सुहावना होते ही लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता लौट आई, वहीं किसानों ने भी इस प्रथम वर्षा का स्वागत करते हुए इसे अच्छी खरीफ फसल के लिए शुभ संकेत माना। पहली बारिश का बच्चों में पूरा लुत्फ उठाया।
फोटोग्राफी – राकेश भटनागर आर के स्टूडियो









