सोजत में संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा

सोजत।

 

संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को संत छोगाराम जी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम के तत्वावधान में भव्य कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव के तहत स्थानीय नेहरू पार्क से प्रातःकाल विशाल शोभायात्रा रवाना हुई, जो राजपोल गेट, सब्जी मंडी, चारभुजा मंदिर, जैतारण गेट एवं कृषि मंडी मार्ग से होते हुए ट्रस्ट आश्रम राम प्याऊ पहुँची।

 

ट्रस्ट अध्यक्ष बिरदीचंद गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ सभी के सहयोग से की गईं। शोभायात्रा में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल टांक, गणपतलाल गहलोत, पूनाराम, मांगीलाल, सोहनलाल, ओमप्रकाश जांगिड़, नत्थूराम गाडरी, इंद्रचंद, मोहनलाल, राकेश तथा श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। शोभा यात्रा दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब के जयघोष के साथ भक्ति का वातावरण बनाया। भारत विकास परिषद, कोट मोहल्ला व्यवस्था समिति, सेवा मंडल सहित विभिन्न समाजों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा व जलपान से स्वागत किया गया।

 

समाजसेवी राकेश भटनागर ने बताया कि शोभायात्रा के ट्रस्ट आश्रम पहुँचने पर महंत रामविलास साहेब, केशवदास साहेब, बाबूदास साहेब, गौतम दास साहेब, खूम दास साहेब सहित कई संतों के सान्निध्य में सत्संग, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत कबीर साहेब के जीवन, समरसता, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें