संत कबीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, सत्संग-भजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संत कबीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, सत्संग-भजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोजत ।

संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को संत छोगाराम जी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम के तत्वावधान में भव्य कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

महोत्सव के तहत स्थानीय नेहरू पार्क से विशाल शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा राजपोल गेट, सब्जी मंडी, चारभुजा मंदिर, जैतारण गेट एवं कृषि मंडी मार्ग से होते हुए ट्रस्ट आश्रम राम प्याऊ पहुँच रही है। मार्ग में श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब के जयघोष के साथ भक्ति का वातावरण बनाया। भारत विकास परिषद सहित कई संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष बिरदीचंद गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ सभी के सहयोग से की जा रही है। शोभा यात्रा में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल टांक, गणपतलाल गहलोत, पूनाराम, मांगीलाल, सोहनलाल, ओमप्रकाश जांगिड़, नत्थूराम गाडरी, इंद्रचंद, मोहनलाल, राकेश, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

समाजसेवी राकेश भटनागर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा के आश्रम पहुँचने पर संतों के सान्निध्य में सत्संग, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के आयोजन होंगे । जहां संत कबीर साहेब के जीवन, उनके समरसता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश अनुसार उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान कि

या जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें