सोजत में समर कैंप का हुआ समापन
महिलाओं ने आत्मविश्वास के बल पर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया : एसडीएम रवि प्रकाश
सोजत।
स्थानीय बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि आज महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न अवसर एवं संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर कैंप महिलाओं और बच्चों में सृजनात्मक एवं रचनात्मक सोच का विकास करते हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए चारण गढ़वी इंटर फाउंडेशन के चेयरमैन भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और योग्यता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। समाज में महिला और पुरुष दोनों समान रूप से सम्मान और अवसर के अधिकारी हैं। समारोह में समाजसेविका श्रीमती मंजू लखावत, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश पंवार, भारत स्वाभिमान की प्रमुख लीलावती आर्य, भारत विकास परिषद के सचिव पारसमल सिंगाड़िया, रामस्वरूप भटनागर, महेंद्र माथुर, अंकुर बलाई, मदन गहलोत, चेतन व्यास, करण सिंह, आशा राजपुरोहित, कायस्थ समाज की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी ने कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ईशिका , मोक्ष दवे सहित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गौरव द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की। समारोह के दौरान समर कैंप में बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं हस्तनिर्मित सामग्रियों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैंप के सफल संचालन में संयोजिका उषा सेन, प्रिया व स्नेहलता लड्ढा का विशेष योगदान रहा। वहीं मुख्य प्रशिक्षकों के रूप में तरुणा, प्रियंका त्रिवेदी, अंजू, रुहीन, अंकिता, नीलम, लक्षिका, रीत, रिया एवं यशोदा ने बच्चों को विविध रचनात्मक गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया।









