वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड । वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में सियाल गार्डन में सम्पन्न हुआ । सचिव अशोक जांगला ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी कि नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में समिति ने मुख्य व सक्रिय योगदान किया है । उपाध्यक्ष डॉ वासुदेव सांखला ने बताया कि स्थानीय गर्ल्स स्कूल में कुछ विषयों में अधूरे रहे कोर्स को समिति ने वरिष्ठ सदस्य बुद्धाराम सांखला व अन्य विषय विशेषज्ञों की मदद से पूरा कराया गया । फरवरी माह में ही सोजत सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वरिष्ठजन ने भामाशाह सुचिता-सुभाष टावरी परिवार के सहयोग से एक वर-वधु की गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई । प्रारंभ में संरक्षक हिम्मतराज शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश लड्ढा ने वरिष्ठ सदस्य प्रकाश सिंगाड़िया को स्काउट एंड गाइड क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित करने पर माला व उपरण पहनाकर बहुमान किया गया । सदस्यों ने सनातनियों को फागण माह व मुस्लिम साथियों को पाक रमजान माह की मुबारकबाद दी । सदस्यों ने संरक्षक प्रकाश सिंह कच्छवाहा के ढाई माह के उपचारोपरांत सकुशल लौटने पर प्रसन्नता प्रकट की । समागम में डा. हरीश रामनाणी, प्रभु दयाल व्यास, लक्ष्मीकांत भाटी, दाऊदयाल व्यास, रतनलाल प्रजापति, हेमाराम सोलंकी, पूरणमल सोनी, मांगीलाल मेघवाल, भोलाराम नायक, नारायण सिंह राठौड़, शिवलाल जोशी, हरिसिंह भायल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल मेवाड़ा, नाथूसिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे । अंत में संरक्षक सम्पतराज मोदी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर समागम सम्पन्न हुआ ।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें