सोजत रोड में होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड में होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल में,
मंगलवार से होलाष्टक शुरू, शुभ कार्य वर्जित रहेंगे

सोजत रोड । सोजत रोड की गांवशाही होली का दहन 2 मार्च सोमवार को नगर के गणेश पेठ स्थित होली चौक में सूर्यास्त पश्चात रात्रि 8.31 बजे किया जाएगा । पं. दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि 2 मार्च सोमवार को सायं से प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी और प्रदोष काल में भद्रा अप्रभावी रहेगी । शास्त्रानुसार पूर्णिमा तिथि व प्रदोषकाल में होली का दहन करना श्रेष्ठ रहेगा ।

मंगलवार से होलाष्टक प्रारंभ

होली से जुड़ी लोक मान्यता के अनुसार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि तक आठों पहर आठों दिवस भक्त प्रह्लाद को घोर यातनाएं दी गईं थीं, भगवान विष्णु भी कष्ट में रहे अतः होलाष्टक में मांगलिक कार्य वर्जित रखे जाते है ।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें