*सोजत:बार एसोसिएशन सोजत में नवीन कार्यकारिणी का स्नेह मिलन समारोह, विभिन्न समितियों का गठन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत शहर में बार एसोसिएशन सोजत के सभागार में नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनेश गढ़वाल (अपर जिला न्यायाधीश), साधना सिंह (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), शिवदान चौधरी (न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं अनुराधा दाधीच (अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास के साथ उपाध्यक्ष घेवरराम गहलोत, सचिव जितेंद्र परिहार, सहसचिव राहुल सिंघाड़िया, कोषाध्यक्ष पुनीत दवे, पुस्तकालय सचिव सचिन ईचरसा सहित समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन के साथ निर्वाचन अधिकारियों एवं पूर्व बार कार्यकारिणी के सदस्यों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। साथ ही न्यायलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण हेतु विशेष योगदान देने पर सुरेंद्र वैष्णव का भी अभिनंदन किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संरक्षक समिति में सुखदेव चारण, जीवराज सिंह लखावत, ताराचंद टांक, आनंदीलाल भाटी, ताराचंद भाटी, गजेंद्र कुमार मेहता एवं मोती सिंह राजपुरोहित को सम्मिलित किया गया। निर्माण कार्य निरीक्षण समिति में मोती सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह जैतावत, राजेंद्र चौधरी, दशरथ सिंह सहित वर्तमान कार्यकारिणी को शामिल किया गया। प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक समिति में जीवराज सिंह लखावत, आनंदीलाल भाटी, देवाराम परिहार, राजेश चौधरी, सुरेंद्र वैष्णव सहित वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य रखे गए। महिलाओं के हितों हेतु गठित आंतरिक समिति में संगीता सिंघवी, सविता राजपुरोहित, पूजा सोलंकी, नीलम सोनी एवं टोनू चौहान को सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी के विस्तार पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र व्यास ने की, जबकि मंच संचालन सुनील दवे एवं पंकज त्रिवेदी द्वारा किया गया।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें