*नई दिल्ली: बिहार CM 2025 नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, 7 दिन का था पहला कार्यकाल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पटना। NDA के विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। अब औपचारिक तौर पर यह फाइनल हो गया है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) होंगे। कल यानी 20 नवंबर को सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद होंगे।

नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलते ही 7 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटे, यहीं से ‘गुड गवर्नेंस’ का उनका ब्रांड मजबूत हुआ।

2014 लोकसभा चुनाव में हार के कारण छोड़ा सीएम पद:-

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाया, तो नीतीश कुमार ने NDA से नाता तोड़ लिया और लोकसभा चुनाव 2024 राजद-कांग्रेस और जदयू के महागठबंधन के साथ लड़ा था। इस चुनाव में पार्टी की करारी हार हुई, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश ने सीएम पद छोड़ दिया। इसके बाद 10 महीने तक जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन बाद में Jitan Ram Manjhi को पद छोड़ने के लिए कहा गया और बात न मानने पर मांझी को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद फरवरी 2015 में नीतीश खुद मुख्यमंत्री बने।

बार-बार मारी पलटी:-

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में Nitish kumar ने लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया और महागठबंधन सरकार बनाई। इस सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया, लेकिन 2017 में एक बार फिर महागठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो गए और छठवीं बार मुख्यमंत्री बने। नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव में वह BJP के साथ चुनाव लड़े और NDA के नेता के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2022 में नीतीश ने एक बार फिर पलटी मारी और एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ आ गए और सरकार बनाई। जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया और, एनडीए में वापस आकर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।अब Bihar elections 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ:-

पहली शपथ: मार्च 2000
दूसरी शपथ: नवंबर 2005
तीसरी शपथ: नवंबर 2010
चौथी शपथ: फरवरी 2015
पांचवीं शपथ: नवंबर 2015
छठवीं शपथ: जुलाई 2017
सातवीं शपथ: नवंबर 2020
आठवीं शपथ: अगस्त 2022
नौवीं शपथ: जनवरी 2024

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें