*समग्र विवेक विहार विकास समिति का स्नेह मिलन आयोजित: क्षेत्रवासियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर। जेडीए की विवेक विहार आवासीय योजना के अधिकांश सेक्टरों के निवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाली समग्र विवेक विहार विकास समिति का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थानीय “जी” सेक्टर स्थित सेंट्रल पार्क में किया गया।

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि विवेक विहार आवासीय योजना के सभी 15 सेक्टरों के प्रतिनिधित्व तथा स्थानीय सांगरिया गांव तथा कुड़ी भगतासनी के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व सेवा क्षेत्रों के प्रमुखों का दीपावली का पारिवारिक स्नेहमिलन कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर के संघचालक वालाराम मेघवाल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक प्रतिनिधि डॉ (श्रीमती) सरोज पटेल के मुख्य आथित्य में आयोजित हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रवासियों ने हनुमान चालीसा तथा विजय महामंत्र का पाठ व अतिथियों का परिचय तथा सम्मान किया। कार्यक्रम मे कुड़ी पूर्व सरपंच चंद्रलाल खावा, सांगरिया पूर्व सरपंच तेजाराम, विवेक विहार किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संपतराज रावल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवाराम कुड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, कानून विशेषज्ञ तनसुख पालीवाल, भाजपा शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया, विश्व हिंदू परिषद विवेकानंद प्रखंड के अध्यक्ष शांतिलाल सोनी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख अनिल वर्मा, प्रांत प्रचार प्रमुख राधेश्याम बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के स्वागत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए नगर संघचालक वालाराम ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनता से पंचपरिवर्तनों की ओर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने मोबाइल संस्कृति, पारिवारिक विघटन, लव जिहाद तथा विदेशी सामानों के प्रति बढ़ रही लालसा ओर पर्यावरण असंतुलन के प्रति चिंता जताई। उन्होंने संघ के पंचपरिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बोलते हुए डा. सरोज पटेल ने क्षेत्रवासियों से आपसी सामंजस्य के साथ संगठित रहते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता तथा आपस में मेलजोल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख राधेश्याम बंसल ने भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया तथा उपस्थित जन समूह को स्वदेशी संकल्प दिलाया।
समिति सचिव कुलदीप चारण ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी को पंक्तिबद्ध होकर भोजन प्रसादी का वितरण किया। पार्श्वनाथ नगर कार्यवाह नवरत्न गौड द्वारा कराए गए भोजन मंत्र के पश्चात शुरू हुए भोजन प्रसादी का सभी क्षेत्रवासियों ने आनंद लिया। समिति उपाध्यक्ष नारायण सिंह खींची ने समस्त विवेक विहार निवासियों, सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त कार्यकर्तागणों का आभार व्यक्त किया।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें