जोधपुर:अजय कुमार जोशी।। एम्स रोड 11वी गली में स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में आज दिनांक 8 नवम्बर 2025, शनिवार को महेन्द्र बोहरा अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण संस्थान पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आरोग्य भवन में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के राजेन्द्र दवे डीटीओ एवं ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर द्वारा महेन्द्र बोहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष का साफा पहनाकर व राजेन्द्र दवे डीटीओ, ओमप्रकाश व्यास, कांतिलाल ओझा, श्रीमती राजकुमारी दवे, दुष्यंत कुमार जोशी, ओमप्रकाश व्यास, मुकेश दवे एयरफोर्स, एडवोकेट महेश ओझा मुख्य उपाध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, कैलाश श्रीमाली अध्यक्ष महामंदिर, सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष फतेहसागर, घनश्याम द्विवेदी अध्यक्ष सरदारपुरा, किशोर दवे, किशोर व्यास, विनोद दवे, भंवरलाल व्यास, अर्जुन जोशी, योगेश त्रिवेदी नरेन्द्र राज बोहरा, विक्रान्त दवे, आकाश ओझा, यश श्रीमाली, उदित श्रीमाली, माधव जोशी, ओमप्रकाश बोहरा, तोष एच दवे, भानु प्रताप बोहरा, कृष्णावतार दवे, सुरेंद्र कुमार दवे, नागेंद्र दवे, श्रीमती मंजू जोशी, दामोदर के साथ संस्था के ट्रस्टी व गणमान्य बंधुओं ने माल्यार्पण किया। वहीं मुकेश दवे एयरफोर्स, एडवोकेट महेश ओझा, विक्रान्त दवे ने पहला सुख निरोगी काया को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा को भगवान धन्वन्तरी की तस्वीर भेंट की। अभिनंदन समारोह में चिरंजीलाल दवे ने बताया कि जोधपुर श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा एवं टीम द्वारा जोधपुर में शिवबाड़ी का भव्य निर्माण कर पूरे विश्व में अपना परचम लहराया एवं विश्वास कायम किया जिस कारण समाज बंधुओं ने देश के कौने कौने से पुष्कर पहुंचकर महेन्द्र बोहरा को चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलाई।
महेन्द्र बोहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार जोधपुर शिवबाड़ी का निर्माण एवं विकास किया उससे भी बड़ी जिम्मेदारी से पुष्कर श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर का भव्यता से निर्माण करूंगा जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में विजश्री दिलवाने में आरोग्य भवन परिवार का पूर्ण सहयोग रहा जिसके लिए साधुवाद प्रदान किया। समारोह के अंत में राजकुमारी दवे ने आगंतुक बंधुओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजेन्द्र दवे डीटीओ ने विशेष रूप से बताया कि
अखिल भारतबर्षिय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर एवं श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा व चिकित्सा संस्था (आरोग्य भवन) के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिसम्बर 2025 को स्वर लहर 2025 (लाइव ऑर्केस्ट्रा सिंगिंग प्रोग्राम) का जोधपुर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पूरे भारत से श्रीमाली बंधु भाग ले रहे।










