जोधपुर। रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर स्टेशनों के बीच 27 सितंबर से प्रारंभ हो रही नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी जारी की है जिसके अनुसार ट्रेन से एक ही दिन में जोधपुर से दिल्ली कैंट जाकर लौटना संभव होगा।
वॉइस ऑफ मारवाड़ को मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर स्टेशनों के बीच प्रारंभ हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर स्टेशनों के बीच संचालन समय सारणी इस प्रकार से है- ट्रेन 26481,जोधपुर से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान कर मेड़ता रोड स्टेशन पर 6.32 बजे आगमन व 6.34 बजे प्रस्थान, डेगाना स्टेशन पर 7.04 बजे आगमन व 7.06 बजे प्रस्थान,मकराना स्टेशन पर 7.34 बजे आगमन व 7.36 बजे प्रस्थान,फुलेरा स्टेशन पर 8.45 बजे आगमन व 8:47 बजे प्रस्थान,जयपुर स्टेशन पर 9.35 बजे आगमन और 9.40 बजे प्रस्थान,अलवर स्टेशन पर 11.18 बजे आगमन और 11.20 बजे प्रस्थान,रेवाड़ी स्टेशन पर दोपहर 12.23 बजे आगमन व 12.25 बजे प्रस्थान,गुड़गांव स्टेशन पर दोपहर 1 बजे आगमन व एक 1.01 बजे प्रस्थान कर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 26482, दिल्ली कैंट से जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर गुड़गांव स्टेशन पर 3.22 बजे आगमन व 3.24 बजे प्रस्थान,रेवाड़ी स्टेशन पर 4.25 बजे आगमन और 4.27 बजे प्रस्थान, अलवर स्टेशन पर 5.13 बजे आगमन व 5.15 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर शाम 7.10 बजे आगमन और 7.15 बजे प्रस्थान फुलेरा स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन व 8.10 बजे प्रस्थान,मकराना स्टेशन पर 8.54 बजे आगमन व 8.56 बजे प्रस्थान,डेगाना स्टेशन पर 9.24 बजे आगमन वह 9.26 बजे प्रस्थान,मेड़ता रोड स्टेशन पर 9.52 बजे आगमन व 9.54 बजे प्रस्थान कर रात्रि 11.20 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।










