*यूट्यूब पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत‌: अजय कुमार जोशी। सोजत सिटी के शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के प्रति यूट्यूब चैनल पर की गई अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर समाजजनों में गहरा आक्रोश है। सोमवार को

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और बंधुओं ने मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम उपखंड अधिकारी सोजत को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि 08 अगस्त 2025 को “चेतन इंडिया स्पीक डेली” नामक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियो में समाज की धार्मिक आस्थाओं, ऐतिहासिक मान्यताओं और सामाजिक गरिमा का अपमान किया गया। समाज को नीचा दिखाने वाली इन बातों ने न केवल समाजजनों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी आहत किया है।

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पांचाराम जोशी ने कहा कि “किसी भी समाज के इतिहास और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तत्काल दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।”

📜 ज्ञापन पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारियों और बंधुओं ने हस्ताक्षर किए। इनमें मुख्य रूप से – शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पांचाराम जोशी, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र जोशी, सचिव गोपाल शर्मा, पार्षद प्रतिभा कश्यप, श्यामसुंदर शर्मा, आनंद कश्यप, राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, नीरज शर्मा, राजेंद्र जोशी, सुरेश जोशी, अशोक जोशी, प्रमोद, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र जोशी, प्रकाश, निर्मल शर्मा, जगदीश, नंदलाल, सुरेन्द्र शर्मा, पवन, सत्यप्रकाश जोशी, दिलीप शर्मा, सूरज जोशी, संजय, नितेश, राजकमल, गजेन्द्र शर्मा, रोहित, पंकज, कुलदीप जोशी, नवीन शर्मा, सुनील शर्मा, कुशाल सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की मांग है कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के ठोस कदम उठाए जाएँ।

 

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें