पाली/सोजत। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोजत विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय समाजसेवी एवं सेवाभावी नेता महावीर अखावत को पाली भाजपा जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के साथ ही पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई।
महावीर अखावत पहले भी भाजपा जिला संयोजक रह चुके हैं। समाज सेवा, रक्तदान और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले अखावत को कार्यकर्ता “सेवाभाव और समर्पण की मिसाल” मानते हैं। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे और सोजत विधायक शोभा चौहान के साथ मिलकर संगठन व विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। धार्मिक रूप से वे शनि भक्त और दाती महाराज के शिष्य भी हैं।
सरल, हंसमुख और मधुर स्वभाव के धनी महावीर अखावत का नाम आज जन-जन का नेता और कार्यकर्ताओं की धड़कन बन चुका है। जिला मंत्री बनने की घोषणा के बाद सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है और कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, विधायक शोभा चौहान, विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, सोजत नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुंम सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने महावीर अखावत को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।










