*सोजत सेवा मंडल की प्रेरणा से श्रीमती पुष्पा गोयल का मरणोपरांत नेत्रदान – अंधकारमय जीवन में जलेगी नई रोशनी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत: न्यूज़ रिपोर्टर -अजय कुमार जोशी। “मृत्यु अंत नहीं… सेवा के रूप में जीवन अमर हो जाता है” – इस प्रेरक वाक्य को साकार करते हुए सोजत सेवा मंडल की प्रेरणा और प्रयासों से सांभरलेक निवासी, हॉल कोट मोहल्ला, सोजत की श्रीमती पुष्पा देवी गोयल (धर्मपत्नी स्व. रघुनाथ दास गोयल) ने मरणोपरांत अपने दोनों नेत्र दान कर समाज में अमर उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस पुण्य कार्य में सोजत सेवा मंडल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत व ताराचंद टांक के अथक प्रयासों तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, पाली के सहयोग की अहम भूमिका रही। परिवारजनों – नन्दकिशोर, बंशीलाल, गोपाल, सुशील, हरीष, जयेष, कमलेश, शैलेश अग्रवाल सहित समस्त गोयल परिवार की सहमति से दिवंगत आत्मा के नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

राजकीय चिकित्सालय सोजत में नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश विश्नोई, नैत्र टेक्नीशियन ईश्वर सिंह एवं सहायक महिपाल के मार्गदर्शन में नेत्र सुरक्षित निकालकर आई बैंक चेप्टर पाली के हुकमीचंद मेहता के माध्यम से जयपुर भिजवाए गए। अब यह नेत्र दो जरूरतमंद व्यक्तियों की जिंदगी में नई रोशनी बनेंगे।

👉 श्रीमती पुष्पा गोयल का यह नेत्रदान न केवल गोयल एवं अग्रवाल परिवार के लिए, बल्कि पूरे सोजत सेवा मंडल और समाज के लिए प्रेरणा का अमिट संदेश बन गया है।

इस मौके पर सोजत सेवा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम गहलोत, उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर अग्रवाल, राजेन्द्र चौहान, अंकुर बलाई, भारत विकास

परिषद के प्रकाश सोनी, रोशनी फाउंडेशन के अशोक बारठ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें