सोजत: 04 अप्रैल 2025, शुक्रवार
✍️ ख़बरों पर नज़र सच के साथ
सोजत शहर में बेजुबान परिंदों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। सोजत सिटी के समाजसेवी संस्थाओं सेवा कार्य में हमेशा अग्रणी रहती है।
उपखंड अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ ने कहा कि प्रचंड गर्मी में पक्षियों के जीवन की रक्षा के लिए हमें संयुक्त रुप से मिलकर प्रयास करने होंगे ये बेजुबान परिंदे अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते लेकिन प्रकृति एवं पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में इनकी भूमिका को देखते हुए हमें भी प्राणी मात्र की रक्षा के धर्म का निर्वहन करना चाहिए वे उपखंड कार्यालय सोजत में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिंडा अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग से 4 हजार परिंडें लगाने एवं पूरी गर्मियों में उनमें शीतल पेयजल की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया इस मौके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला ने कहा कि पशु पक्षी और प्रकृति प्रेम के प्रति हमारी संवेदना और पर्यावरण पारिस्थितिकी संतुलन के लिए हम सभी का दायित्व है कि हम इन्हें नव जीवन प्रदान करने के लिए गर्मियों में इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें भामाशाह एवं समाज सेवी अनोपसिंह लखावत ने कहा कि हर बार गर्मी में परिंदों के जीवन की रक्षा के लिए हम अभियान चलाते हैं इस बार जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री की अभिनव पहल पर संपूर्ण पाली ज़िले में परिंडा अभियान को जन जन तक पहुंचा कर उन्हें पक्षियों का जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एसीबीईओ दिवीतीय मो रफीक ने कहा कि गर्मियों में शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के साथ मिलकर इस अभियान को धरातल पर साकार करेगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इस मौके तहसीलदार दिलीप सिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल,सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास,भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला, मेहंदी उधमी विकास टांक चिकूसा, दिलीप कुमार प्रजापत, सीडीपीओ आलोक शर्मा,डीडीपीओ सहित गणमान्य जन उपस्थित थे। अभियान की शुरुआत 7 अप्रैल से धीनावास से करने का निर्णय लिया गया तथा शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामपंचायतों एवं आम जन के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।










