*नाथद्वारा की बेटी दूर्वा शर्मा ने विधानसभा में रखा अपना पक्ष, युवा संसद में टॉप 140 में बनाई जगह* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाथद्वारा। नाथद्वारा की बेटी दूर्वा शर्मा, जो कौशिक कुमार शर्मा की सुपुत्री हैं, ने युवा संसद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में *2 लाख* से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, और कड़े मुकाबले के बाद दूर्वा ने *टॉप 140* में जगह बनाई। 26 मार्च को, उन्होंने राजस्थान विधानसभा, जयपुर में अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कई चरणों में किया गया। पहले चरण में, प्रतिभागियों को “विकसित भारत” विषय पर एक छोटा वीडियो अपलोड कर अपने विचार व्यक्त करने थे। इसके बाद, सभी जिलों को समूहों में विभाजित कर 14 नोडल जिले बनाए गए। दूर्वा ने उदयपुर नोडल जिले से भाग लिया और मीरा गर्ल्स कॉलेज, उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय कठोर चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर अंतिम प्रतिभागियों में जगह बनाई।उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नाथद्वारा क्षेत्र में गर्व का माहौल है। दूर्वा की इस सफलता से युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें