*चंडावल में कुआं खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडावल/सोजत। चंडावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुआं खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सोजत सिटी हॉस्पिटल में जारी है।

यह घटना चंडावल से केरिया वेरा मार्ग पर स्थित बावरियों की ढाणी में हुई। जानकारी के अनुसार चार मजदूर कुएं में पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और मजदूर मलबे में दब गए।

घटना के बाद ढाणी के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुएं में करीब 15 फीट गहराई तक दबे दो मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

मृतकों की पहचान चंडावल निवासी 34 वर्षीय महेंद्र और 26 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 26 वर्षीय जयरतीलाल और 42 वर्षीय मनोहर शामिल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें