*साइबर अपराध से बचने के लिए सजगता और सतर्कता आवश्यक है : बघेल, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। कंप्यूटर या इंटरनेट के माध्यम से की जाने वाली आपराधिक गतिविधियाँ साइबर अपराध

लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें हैकिंग, फ़िशिंग, पहचान की चोरी, और रैंसमवेयर जैसे विभिन्न प्रकार के अपराध शामिल हैं। ऐसे साइबर अपराध से बचने के लिए सजगता और सतर्कता आवश्यक है उक्त उद्गार भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण, ट्राई द्वारा साइबर एक्सपर्ट हेमराज बघेल ने विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक गंभीर खतरा है, जिससे वित्तीय नुकसान, प्रतिष्ठा को नुकसान और रिकॉर्ड की हानि हो सकती है। ऐसे में हमें सावधानी बरतनी चाहिए ताकि ऐसे फोर्ड से बचा जा सके।
इस अवसर पर पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने भी अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही,विद्यालय सरक्षक सत्तू सिंह भाटी विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, दुर्गेश व्यास, शाहबाज खान, गजेंद्र सिंह मफावत, श्रीमती पूनम भटनागर, श्रीमती आशा माली, श्रीमती पारस जांगिड़, नरेंद्र मारु श्रीमती किरण व्यास श्रीमती विद्या भार्गव श्रीमती विजयलक्ष्मी दवे सुश्री हर्षिता राजपुरोहित श्रीमती कौशल्या देवी, मुरलीधर जोशी, अभिभावक ऊर्जा राम बोराणा, डागराराम चौधरी, कानाराम चौधरी, रेखा पवार आदि उपस्थित थे।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें