स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय विचार वर्ग आज से जाडन, पाली में✍️(वरिष्ठ अर्थशास्त्री अश्वनी महाजन होंगे मुख्य वक्ता)
स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान जोधपुर प्रांत के दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 26 जुलाई से ओम विश्वदीप गुरुकुल आश्रम, जाडन पाली में होगा।

स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर प्रान्त के प्रांत सहप्रचार प्रमुख राधेश्याम बंसल ने बताया कि आर्थिक क्षेत्र के अग्रणी संगठन स्वदेशी जागरण मंच तथा आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान के जोधपुर प्रांत के विचार वर्ग का उद्घाटन कार्यक्रम प. पू. महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य तथा पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आथित्य में संपन्न होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अर्थशास्त्री, लेखक तथा स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रो. अश्विनी महाजन होंगे।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल तथा स्वावलंबी भारत अभियान के प्रान्त समन्वयक रमेश बिश्नोई ने बताया कि 26 व 27 को चलने वाले इस दो दिवसीय आवासीय वर्ग में जोधपुर प्रांत के 13 शासकीय जिलों से आए हुए विभिन्न कार्यकर्ता प्रांतीय तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विभिन्न आर्थिक सामजिक तथा उद्यामिता सम्बन्धी विषयों यथा महिला एवं युवा उद्यमिता एवं स्वावलंबन, जेनेटिकली मोडिफाइड क्रॉप, विश्व व्यापार संगठन, कृषि डेयरी एवं पशुपालन तथा वर्तमान में देशभर में चलाए जा रहे स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।










