अजमीढ़ महाराजा की जयंती पर निकली शोभायात्रा, प्रतिभाओं का सम्मान
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’
सोजत। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से समाज के आदिपुरुष श्री अजमीढ़ महाराजा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। दो दिवसीय समारोह के अंतर्गत भजन संध्या, शोभायात्रा, ध्वजारोहण तथा प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ शनिवार रात्रि को भजन संध्या से हुआ। इसके बाद रविवार प्रातः श्री अजमीढ़ महाराज की भव्य शोभायात्रा रथ व घोड़े के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।
सोनी समाज अध्यक्ष समाजसेवी राजमल अग्रोया ने ध्वजारोहण किया। समारोह में अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा और माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर तथा उनकी टीम का भी समाज की ओर से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री दुल्लीचंद मौसूण का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष राजमल अग्रोया, दलपतराज, सुभाष वर्मा, दीनदयाल, नरेश कूकरा, राजेंद्र एडवोकेट, किशोर कडेल, जगदीश जवड़ा, प्रकाश धूपड़, राजीव कड़ेल, सत्यनारायण कूकरा, राकेश, संजय, पारस अड़ाणीया, नारायण अग्रोया, रमेश जांगलवा, दिनेश, राधेश्याम नयागांव एवं प्रशिक्षु आरएएस रघुवीर सहित समाजबंधुओं ने सहयोग दिया। समाज की मुख्य कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला।








