सोजत में रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी ने मोहा मन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी ने मोहा मन

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर‘

सोजत। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी मंगलवार को नगर में उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय मेला चौक में नगरपालिका की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बार तैयार किया गया रावण का पुतला और आकर्षक आतिशबाजी आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे।

रावण दहन से पूर्व श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूपों की शोभायात्रा नृसिंह द्वारा से आरंभ होकर नगर के बाजार से होते हुए मेला चौक पहुंची। यहां हनुमान दल के कलाकारों ने विभिन्न करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। दहन स्थल के निकट सजाई गई अशोक वाटिका भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। धार्मिक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को रामायणकालीन प्रसंगों से जोड़ दिया।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राकेश पंवार सहित सभी पार्षदों एवं नगर के गणमान्यजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन देखने के लिए मेला चौक में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।

नगरपालिका प्रशासक राघव सिंह मीणा, वरिष्ठ लेखाधिकारी जगदीश लाल सोलंकी सहित समस्त पालिका स्टाफ ने आयोजन की व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें