मतदाता सूची पुनरीक्षण व पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण व पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित होगी। राम प्याऊ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के संतोष आश्रम में होने वाली बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश करेंगे। इसमें सोजत विधानसभा क्षेत्र-117 के समस्त बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा पंचायत समिति सोजत के सभी प्रगणक भाग लेंगे।

चुनाव शाखा प्रभारी मोहम्मद रफ़ीक़ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी पाली की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देशों की पालना में यह बैठक रखी गई है। इसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027, अग्रिम प्राप्त फॉर्म-6 की स्थिति और पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। सभी संबंधित कार्मिकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *