वॉलीबॉल फीवर हाई! VSOCH ग्राउंड पर कल होंगे सेमीफाइनल और मेगा फाइनल वॉलीबॉल वॉर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सियाट
स्थानीय वी सोच कॉलेज, सियाट के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘विजेता ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026’ के पहले दिन शुक्रवार को रोमांचक और कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। महाविद्यालय की ओर से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने तथा युवाओं में अनुशासन व टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला दिन दर्शकों के उत्साह और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के नाम रहा।
ये चार टीमें पहुँचीं अंतिम-4 में
प्रतियोगिता के पहले दिन 16 अक्टूबर को खेले गए आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया:
1. सिसरवादा सुपर
2. कालका क्लब, देवली (हुल्ला)
3. दुदौड़ वारियर्स
4. धर्मेंद्र सेहवाज
शनिवार, 17 अक्टूबर को इन्हीं चार शीर्ष टीमों के मध्य सेमीफाइनल और तत्पश्चात विजेता ट्रॉफी के लिए ‘मेगा फाइनल’ मुकाबला खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती (मारवाड़ ब्लॉक) के महासचिव दुर्गाराम, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कुशाल चंद जैन तथा महाविद्यालय के निदेशक एवं अधिवक्ता हेरंब भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और पारस्परिक सहयोग की भावना सिखाते हैं।

मैचों के दौरान खेल नियमों का कड़ाई से पालन कराने और निष्पक्ष निर्णय देने के लिए शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह (सावराड), मान सिंह, मदन लाल सुथार एवं अरविंद ने आधिकारिक निर्णायक (रेफरी) की भूमिका निभाई। सभी असफल टीम के खिलाड़ियों को हर मैच के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किये गए

आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. वर्षा तिवारी, मोहम्मद आसिफ, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, इमरान, जितेंद्र गर्ग, उगम राज तथा अरविंद कुमार का विशेष योगदान रहा।
साथ ही, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक विष्णु, प्रमोद, हनुमान, तरुण पुरी, योगेश, भरत, महेंद्र, सुमन देवासी, दीवान कँवर, गायत्री, निशा और नीरज ने मैदान व्यवस्था, अनुशासन और तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाविद्यालय खेल प्रांगण में 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले प्रारंभ होंगे। सेमीफाइनल के तुरंत बाद दोनों विजयी टीमों के बीच ‘विजेता ट्रॉफी’ के लिए खिताबी जंग (मेगा फाइनल) होगी। आयोजन को लेकर समूचे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *