गुड़ा रामसिंह में नीम के पेड़ में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’
सोजत। समीपवर्ती गुड़ा रामसिंह गांव में मंगलवार एक नीम के पेड़ के तने से अचानक लपटें उठने लगीं। सूचना पर सोजत से पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। समय रहते आग नियंत्रित होने से बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन विभाग के प्रकाश कुमार ने बताया कि गंगासिंह के बेरे पर स्थित नीम के पेड़ के तने में आग लगी थी। तने की दरार से बाहर निकल रही लपटें ऊंची उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और लगातार प्रयासों से उस पर पूरी तरह काबू पा लिया।
संलग्न फोटो – प्रतीकात्मक चित्र









