करणी माता के दर्शनार्थ रेंदड़ी से देशनोक रवाना हुआ पैदल संघ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करणी माता के दर्शनार्थ रेंदड़ी से देशनोक रवाना हुआ पैदल संघ

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। श्रद्धा और आस्था के साथ रेंदड़ी गांव से करणी माता के भक्तों का पैदल संघ देशनोक धाम, बीकानेर के लिए रवाना हुआ। युवा समाजसेवी राजवीर सिंह लखावत के नेतृत्व में निकले इस संघ में 10 सदस्य शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालु लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर देशनोक पहुंचेंगे, जहां करणी माता के दर्शन करेंगे। मां करणी के प्रति समर्पण भाव लेकर निकले श्रद्धालु इस लंबी पदयात्रा को पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *