खोखरा में गांधी जयंती पर निकली रैली, स्वच्छता और अहिंसा का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खोखरा में गांधी जयंती पर निकली रैली, स्वच्छता और अहिंसा का दिया संदेश

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। निकटवर्ती खोखरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी जयंती पर जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को गांधीजी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने तथा श्रमदान करने का संकल्प लिया। रैली में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सत्य और अहिंसा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक गोपाल सिंह खोखरा, वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र राज टाक, निर्मला, कमर हुसैन शेख, अंजू गुप्ता, पिता राम, कैलाश दान एवं अशोक कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *