साहित्यकार हरीश सुवासिया हुए
स्वामी आत्माराम लक्ष्य युवा पुरस्कार से सम्मानित
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। जयपुर के रमाबाई अंबेडकर ऑडिटोरियम में रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति परिषद के ‘रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026′ में देवली के व्याख्याता एवं वरिष्ठ साहित्यकार हरीश सुवासिया को प्रथम स्वामी आत्माराम लक्ष्य युवा पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह में देश के जाने-माने जनकथाकार श्री रत्न कुमार सांभरिया मुख्य अतिथि हरिराम मीणा पूर्व आईजी, डॉ. मुरारीलाल शर्मा सुप्रसिद्ध इतिहासकार, टी.सी.बोहरा आयुक्त राजस्व मंडल, गोरधन लाल सोंकरिया एसीबी विशिष्ट अतिथि, प्रो.किशोरीलाल ‘पथिक अध्यक्ष, रामनिवास रैगर, डॉ. हस्तीमल आर्य द्वारा पुरस्कार में शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और पांच हजार एक सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि हरीश सुवासिया दैनिक युगपक्ष में साप्ताहिक कॉलम-विचार सूत्र को लेकर साहित्य जगत में चर्चित हैं। सुवासिया पूर्व में साहित्य और स्काउट के राष्ट्रपति पुरस्कार सहित देश-विदेश के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। साहित्य अकादमी द्वारा आपकी पूर्व में हिंदी व राजस्थानी की काव्य पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं हैं। आप प्रदेश के समादृत साहित्यकार हैं। आपको मिले इस पुरस्कार से साहित्य जगत में हर्ष है। साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।









