सोजत में भादवी नवमी पर निकली बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में भादवी नवमी पर निकली बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। भादवी नवमी के अवसर पर रविवार को वाल्मीकि समाज की ओर से नगर में लोकदेवता बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। जैतारणिया गेट से रवाना हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए राजपोल गेट पहुंची तथा वहां से पुनः जैतारणिया गेट के बाहर स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में आकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में सजे-धजे घोड़े, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और बाबा की आरती लिए श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे पर विभिन्न स्वांग धरे नर्तकों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में बाबा रामदेवजी के जयकारे गूंजते रहे।

वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष मंगलाराम के नेतृत्व में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने देर रात तक मधुर भजनों की सरस धारा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। आयोजन से जुड़े सूत्रों के अनुसार सोमवार प्रातः चूरमे की प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *