👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सोजत। नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या 23 और 29 में चल रहे ट्यूबवेल खुदाई कार्य को रुकवा दिया। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके से बोरिंग मशीन हटवाने के साथ खुदाई स्थल को सील करने की जानकारी भी मिली है।

सूत्रों के अनुसार दोनों वार्डों में अलग-अलग स्थानों पर ट्यूबवेल खोदे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार कूपसिंह पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य को तत्काल बंद करवाया। साथ ही संबंधित स्थानों पर आवश्यक जांच-पड़ताल की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें