पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, विधायक शोभा चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) सोजत उपखंड के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे से मुलाकात कर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। पत्रकारों की भावनाओं को देखते हुए विधायक शोभा चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर पत्रकार हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

विधायक चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में राजस्थान में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act) लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पत्रकार अधिस्वीकरण की जटिल नियमावली का पुनरीक्षण कर ग्रामीण, तहसील एवं जिला स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से अधिस्वीकरण का लाभ देने की मांग भी रखी।

पत्र में प्रदेश के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले IFWJ राजस्थान को राज्य स्तरीय अधिस्वीकरण समिति सहित अन्य पत्रकार कल्याण समितियों में स्थायी एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। वहीं पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाने की व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया गया।

विधायक चौहान ने पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता जैसे विषयों पर पत्रकार संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर IFWJ विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, महामंत्री नवनीत राय रूचिर, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, जिला सचिव अब्दुल समद राही सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में अशोक गहलोत, रशीद गौरी, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, उगमराज चौहान, अजय जोशी, भवानीसिंह बागावास, ओमप्रकाश चौहान, दिव्येश जोशी, मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, आमिर रजा, लक्ष्मीनारायण माली, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, भुवनेश टाक, ललित कुमार शर्मा, गोविंद गर्ग, मुकेश सिंह, खींवाराम देवासी, महावीर गहलोत, अकरम खान, हरीश गहलोत, संजय परिहार, हेरंब भारद्वाज, ओमप्रकाश बौराणा, गजेंद्र गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पूनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां, राहुल ईश्वरराज दमामी एवं हितेश भाटी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

IFWJ द्वारा पत्रकार हितों से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का सिलसिला लगातार जारी है। संगठन का कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

फोटो कैप्शन: सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते IFWJ पदाधिकारी एवं पत्रकार।

ARVIND KUMAR
Author: ARVIND KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें