पांचेटिया विद्यालय में निकली तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश

सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचेटिया में सोमवार को विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम राजपुरोहित ने बताया कि रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। रैली के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह नजर आया और ग्रामीणों ने भी तिरंगा रैली का स्वागत किया।
वरिष्ठ शिक्षक, कवि व रंगकर्मी छगनराज राव (जोधपुर) के अनुसार इस अवसर पर बाबूलाल मीणा व्याख्याता, हरिराम मीणा व्याख्याता, ललितसिंह आढ़ा वरिष्ठ अध्यापक, रेखा कंवर, अरविन्द शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, अमरचंद सामरिया, जयप्रकाश, लाखन मीणा, अनिल जोशी, अमित गौड़, विजय सिंह, शंकरलाल एवं हिम्मताराम आदि विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ रैली में सहभागिता निभाई।









