सिरियारी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम का दूध बरामद, दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरियारी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम का दूध बरामद, दो गिरफ्तार

सोजत। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सिरियारी थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूटी और मोटरसाइकिल जब्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सोजत वृत्ताधिकारी रतनाराम देवासी के सुपरविजन तथा सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में करमाल तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली गई। ट्रॉली में सीमेंट के कट्टों की आड़ में छिपाकर रखा गया 601 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में स्कूटी से परिवहन किया जा रहा 6 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद कर स्कूटी सवार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अफीम के परिवहन के दौरान मोटरसाइकिल से एस्कॉर्ट कर रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयसिंह उर्फ जगदीप पुत्र बिकाजी (36), निवासी गुंदारेल, थाना कनेरा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा भूरा पुत्र रतन (37), निवासी मालेड़ा, थाना मनासा, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में मादक पदार्थों के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन की सूचना पाली पुलिस व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9251255006 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सिरियारी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम का दूध बरामद, दो गिरफ्तार

सोजत। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सिरियारी थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूटी और मोटरसाइकिल जब्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सोजत वृत्ताधिकारी रतनराम देवासी के सुपरविजन तथा सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में करमाल तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली गई। ट्रॉली में सीमेंट के कट्टों की आड़ में छिपाकर रखा गया 601 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में स्कूटी से परिवहन किया जा रहा 6 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद कर स्कूटी सवार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अफीम के परिवहन के दौरान मोटरसाइकिल से एस्कॉर्ट कर रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयसिंह उर्फ जगदीप पुत्र बिकाजी (36), निवासी गुंदारेल, थाना कनेरा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा भूरा पुत्र रतन (37), निवासी मालेड़ा, थाना मनासा, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में मादक पदार्थों के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन की सूचना पाली पुलिस व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9251255006 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *