नरेगा कार्मिकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेगा कार्मिकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत। वीबीजीआरएएमजी नरेगा कार्मिकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी सुरेश कविया को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान संविदा रूल्स-2022 के तहत नियमितीकरण एवं सेवा नियम शीघ्र लागू करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि राजस्थान संविदा रूल्स-2022 के नियम-20 के अंतर्गत नरेगा कार्मिकों को नियमित किया जाना चाहिए तथा उनके लिए स्पष्ट सेवा नियम बनाए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर दो वर्ष से अधिक समय पूर्व जयपुर स्थित संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही सेवा नियम भी अब तक लागू नहीं किए गए हैं, जिससे कार्मिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर नरेगा कार्मिकों को नियमितीकरण का लाभ प्रदान किया जाए। कार्मिकों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी पंचायत राज चुनावों का बहिष्कार करने जैसे लोकतांत्रिक कदम उठाने को विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, लालचंद, जितेंद्र डांगी, फरीद गौरी, कनिष्ठ अभियंता अजय गुप्ता, हरिराम सीरवी, सूरजपाल सिंह, रेणुका, राजूसिंह बरना सहित बड़ी संख्या में नरेगा कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *