नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

सोजत। आगामी नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने गुरुवार को विभिन्न प्रस्तावित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप, फर्नीचर सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदाताओं एवं निर्वाचन कार्मिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

एसडीएम रवि प्रकाश ने मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी तथा ईवीएम मशीनों के सुरक्षित संग्रहण एवं वितरण के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। इस दौरे में उनके साथ तहसीलदार कूपसिंह पंवार, अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी मनोहर पालड़िया, हेमंत सोलंकी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *