सेवानिवृत्त धीरेंद्र व्यास का भव्य अभिनंदन, सेवा-समर्पण को बताया प्रेरणादायी
सोजत। पंचायत समिति सायला से कनिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए धीरेंद्र व्यास के सम्मान में स्वामी विवेकानंद मार्ग पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजजन, मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर व्यास का साफा, शाल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं स्नेह भेंट देकर सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि धीरेंद्र व्यास ने अपने सेवाकाल में धैर्य, सकारात्मक सोच, कर्मनिष्ठा और मानवीय व्यवहार से कार्य करते हुए सेवा की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि व्यास ने एक आदर्श जनसेवक के साथ-साथ संवेदनशील और सरल व्यक्तित्व के रूप में लोगों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
आई एफ डब्ल्यू जे सोजत उपखंड पत्रकार संगठन के विधान सभा प्रभारी चेतन व्यास ने कहा कि सरकारी सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना स्वयं में बड़ी उपलब्धि है। धीरेंद्र व्यास ने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिसके कारण वे सभी के सम्मान और स्नेह के पात्र बने।
इस अवसर पर हितेंद्र व्यास, रतनलाल जोशी, निरंजन त्रिवेदी, चंद्रशेखर व्यास, चेतन व्यास, धर्मेंद्र पंडित, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, मोतीसिंह राजपुरोहित, गुरु फूलनारायण आश्रम युवा मंडल अध्यक्ष पुनीत देव, पारस सोनी, दिनेश, मनीष, मितेश, खुशवंत, यश, वैभव, मोनू, लक्षित, दिक्षांत, मोहित, रोहित, विपुल, उज्ज्वला, दमयंती, सावित्री, वंदना, मंजू व्यास, रीता, अनीता सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने धीरेंद्र व्यास के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।









