सोजत में जुटेगा आईएफडब्ल्यूजे पत्रकारिता का महाकुंभ
26 जुलाई को होगा सम्मान, शपथ ग्रहण और संवाद समारोह
सोजत ।
विश्व के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन वर्किंग जर्नलिस्टस से सम्बन्धित सोजत उपखण्ड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकार सम्मान व कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह तथा सावन स्नेह मिलन का भव्य महाकुंभ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में सोजत में 26 जुलाई रविवार को होटल अमित इन में 10 बजे से होगा।
यह जानकारी देते हुए इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिट्स राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) सोजत उपखंड पत्रकार संघ के महासचिव नवनीत राय रुचिर ने बताया कि गुरुवार को अध्यक्ष कैलाश गहलोत के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, राकेश भटनागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन की प्रभावी थीम आईएफडब्ल्युजे सोजत उपखण्ड विधान सभा प्रभारी चेतन व्यास के निर्देशन में तैयार की गयी जो दो सत्रों में चलेगी तथा सफल संपादन के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर दी गई हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा (सोजत रोड) एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश राठौड (सोजत) ने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों, सोजत उपखंड के विकास एवं समस्याओं के समाधान में पत्रकारों की भूमिका पर संवाद होगा। पत्रकार ललित शर्मा (सोजत रोड) ने बताया कि पत्रकारों को सामाजिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण मंथन होगा।
इलेक्ट्रोनिक मीडिया एक्सपर्ट एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों मीठालाल पंवार ,दिलखुश गहलोत एवं आमीर रजा ने बताया कि सम्मेलन में सोशल मीडिया के बहुमुखी आयामों एवं फेक न्यूज के गंभीर साइड इफेक्ट को लेकर जागरूकता पर बल दिया जाएगा। चेनल एक्सपर्ट एवं हेड भुवनेश टाक ने बताया कि सम्मेलन में कई नवाचार किए जाएंगे। राजेन्द्र सिंह राठौड़ (सोजत रोड) व उगमराज चौहान (चण्डावल) ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकारों की प्रभावी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों पर चर्चा होगी सोशल मीडिया से जुड़े संघ सचिव अजय जोशी एवं ओम प्रकाश बौराणा ने बताया कि सम्मेलन में सोजत उपखंड से जुड़े जन मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
26 जुलाई को होने वाले पत्रकारों के इस भव्य दिव्य महाकुंभ को लेकर प्रवक्ता भवानी सिंह बागावास, कोषाध्यक्ष राकेश भटनागर, मुकेश सिंह, अकरम खान, अशोक गहलोत, गोविन्द गर्ग, दिनेश सोलंकी, हेरंब भारद्वाज, हरीश गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, इस्माइल खां, गजेन्द्र गहलोत, संजय परिहार, खींवाराम देवासी, दिनेश सोलंकी, राहुल दमामी, पूनाराम प्रजापत सहित कई पत्रकार जुड़े हुए हैं। आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए डॉ. रामस्वरूप भटनागर ओमप्रकाश चौहान, लक्ष्मीनारायण, डॉ. रशीद गौरी, अब्दुल समद राही, महावीर गहलोत, दिव्येश जोशी सक्रियता से जुटे हैं।







