सोजत क्षेत्र में मानसूनी वर्षा का दौर जारी,  किसानों के चेहरे खिले, जनजीवन हुआ खुशहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत क्षेत्र में मानसूनी वर्षा का दौर जारी, 

किसानों के चेहरे खिले, जनजीवन हुआ खुशहाल

 

सोजत।

क्षेत्र में मानसून पूरी तरह मेहरबान दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौटा दी है। अच्छी वर्षा से जलाशयों, तालाबों, एनीकटों तथा कुओं में पानी की आवक धीरे – धीरे बढ़ने लगी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण है।

नगर सहित आसपास के गांवों में हुई वर्षा के बाद वातावरण शीतल हो गया। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तथा सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक मनोहारी बना दिया। बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़कर मनमोहक दिखाई देने लगी है।

किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी संतुलित वर्षा का क्रम बना रहा तो बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। ग्रामीणों ने भी समय पर अच्छी वर्षा को प्रकृति का वरदान बताते हुए बेहतर कृषि उत्पादन की उम्मीद जताई है।

मानसूनी वर्षा से क्षेत्र में खुशहाली और सकारात्मक माहौल का संचार हुआ है। आमजन ने भी वर्षा का स्वागत करते हुए आने वाले दिनों में अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना की है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को सोजत में दिन भर में 22 एम एम वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें