सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

सोजत।

स्थानीय नेहड़ा बेरा रोड स्थित जी.जे. मैरिज गार्डन में सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने भाग लेकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली सहित समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन डॉ. मुकेश टाक व पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुम, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, युवा नेता प्रफुल्ल ओझा,  माली समाज के प्रमुख चंपालाल सांखला, गोरधन लाल गहलोत, ताराचंद टाक, गणपत लाल, लुंबाराम, समाजसेवी पुष्पतराज मुणौत, पत्रकार बंधु सहित आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में टेंट एसोशिएसन द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली अमूल्य समाजसेवा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में लोक कलाकारों द्वारा दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहलोत ने आयोजन की सफलता पर टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित जनों का भी आभार व्यक्त किया तथा नवगठित कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं की गईं। समिति के चेयरमैन डॉ. मुकेश टाक व युवा पत्रकार अकरम खान ने कार्यक्रम का सरस संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें