
तहसीलदार कूपसिंह पंवार ने सोजत तहसील का कार्यभार संभाला
सोजत।
राज्य सरकार के आदेशानुसार नव नियुक्त तहसीलदार कूपसिंह पंवार ने सोजत तहसील कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर तहसीलदार कूपसिंह पंवार ने कहा कि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यग्रहण के अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।








