*पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थी को केक बनाने की मशीन उपलब्ध कराई*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत सिटी
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत स्थानीय लाभार्थी को स्वरोजगार के लिए केक बनाने की मशीन व 35 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम रवि प्रकाश ने लाभार्थी विनोद टाक को मशीन सुपुर्द की।
कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान व सचिव विकाश गहलोत निर्देशानुसार जिला रिसोर्स पर्सन नरेश वैष्णव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है, जिससे युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थी को योजना का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें