रामासनी बाला में ओबीसी सर्वे कार्य का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामासनी बाला में ओबीसी सर्वे कार्य का शुभारंभ

सोजत।

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित सामाजिक एवं अनुभवजन्य अध्ययन के लिए चलाए जा रहे व्यापक सर्वे अभियान के तहत निकटवर्ती ग्राम रामासनी बाला में सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए नियुक्त अध्यापिका श्रीमती सारिका व्यास ने घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित प्रपत्र के अनुसार आवश्यक जानकारी संकलित करना शुरू किया।

श्रीमती व्यास ने बताया कि ओबीसी आयोग के आदेशानुसार यह सर्वे राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का वास्तविक आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आयोग स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से से अपील की है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें, ताकि वास्तविक तथ्यों के आधार पर 23 जुलाई तक रिपोर्ट तैयार की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें