सोजत के उपेंद्र पाराशर को पीएचडी की उपाधि, नर्सिंग शोध में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सोजत के उपेंद्र पाराशर को पीएचडी की उपाधि, नर्सिंग शोध में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

सोजत।

सोजत सिटी के लिए गौरव का विषय है कि स्थानीय निवासी एवं सोनी नर्सिंग कॉलेज, जयपुर में प्रोफेसर पद पर कार्यरत उपेंद्र पाराशर को नर्सिंग शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उपेंद्र पाराशर, सोजत निवासी हरिनारायण पाराशर के सुपुत्र हैं। उन्हें मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंदौर द्वारा कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विषय में शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध विषय “Knowledge and Skill Competency Regarding Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) Techniques Among Adults” रहा, जिसमें वयस्कों के मध्य कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तकनीकों के संबंध में ज्ञान एवं कौशल दक्षता का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।

यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. प्रभांशु व्यास, प्रोफेसर, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंदौर के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। शोध के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान सीपीआर तकनीकों के प्रभावी प्रशिक्षण और जनजागरूकता की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला गया है।

उपेंद्र पाराशर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, शोध निर्देशक तथा परिवार के सतत सहयोग और प्रेरणा को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर सोजत सहित नर्सिंग एवं शिक्षा जगत में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के प्रति नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें