भाजपा चाड़वास मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
कार्यकर्ता सनातन संस्कृति को मजबूत बनाएं – राजेश तंवर

सोजत।
भारतीय जनता पार्टी चाड़वास मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक पाबूजी धाम, धांगड़वास में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण अभियान तथा सेवा गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा ने कहा कि डीएलपी प्रशिक्षण संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता इसे अपनाकर अधिकाधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाए।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएं। साथ ही सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए ।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में स्वच्छता की गई तथा गौसेवा करते हुए गायों को हरी घास खिलाई गई। बैठक के आरंभ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बैठक में भाजपा के प्रमुख दिनेश राजपुरोहित, चाड़वास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, मंडल संयोजक श्रीमती मनोहर कंवर सहित मंडल एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का साफा पहना व माल्यार्पण कर बहुमान किया।









