1200 किमी की पदयात्रा कर गंगोत्री से गंगाजल लाए प्रदीप वैष्णव का किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1200 किमी की पदयात्रा कर गंगोत्री से गंगाजल लाए प्रदीप वैष्णव का किया सम्मान

सोजत ।

1200 किमी की कठिन पदयात्रा कर गंगोत्री से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर सोजत पहुंचे पुजारी प्रदीप वैष्णव का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा धार्मिक उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली। प्रदीप वैष्णव की इस तप, आस्था और संकल्पपूर्ण यात्रा को क्षेत्रवासियों ने प्रेरणादायक बताते हुए उनका सम्मान किया। यह उनकी दूसरी कांवड़ यात्रा है, जिसे उन्होंने पूर्ण निष्ठा और आस्था के साथ संपन्न किया।

प्रदीप वैष्णव ने 12 मई को गोमुख से अपनी यात्रा प्रारंभ की और लगातार 44 दिनों की पदयात्रा के बाद 24 जून को सोजत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अन्न का पूर्ण त्याग कर केवल फलाहार ग्रहण करते हुए अपना संकल्प निभाया। यात्रा में लाया गया पवित्र गंगाजल आगामी श्रावण मास में श्री मलकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उपयोग में लिया जाएगा। उनकी तपस्या, आस्था और समर्पण से प्रभावित होकर रविवार को श्री चारभुजा मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुजारी प्रदीप वैष्णव का साफा, शॉल एवं माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया। उनके साथ पूरी यात्रा पैदल पूरी करने वाले साथी अमृत बंजारा का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के प्रमुख समाजसेवी जगदीश सिंह गहलोत, पं. जगदीश पाराशर, संगीतकार बहादुर सिंह खींची, राधेश्याम अग्रवाल, एडवोकेट मोती सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह राजपुरोहित, हरि नारायण पाराशर, घनश्याम अग्रवाल, पुजारी ओमप्रकाश जोशी, ओम पाराशर, कमल सिंह चौहान, कैलाश माली, जवरीलाल बोराणा, रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं महिलाओं ने भाग लेकर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें