राजकीय चिकित्सालय में दानदाताओं ने की 25 बेंच की व्यवस्था 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकीय चिकित्सालय में दानदाताओं ने की 25 बेंच की व्यवस्था

सोजत।

राजकीय अस्पताल के नए ट्रोमा सेंटर, गायनिक वार्ड एवं लैब में मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए आवश्यक 25 स्टील बेंच की व्यवस्था शहर के भामाशाहों ने की ।

समाजसेवी संस्था रोशनी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सहयोग की अपील की थी, जिस पर शहर के दानदाताओं ने तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए एक, दो एवं पांच-पांच बेंच देने की घोषणा की। देखते ही देखते सभी 25 बेंच की व्यवस्था पूरी हो गई।

फाउंडेशन के अशोक बारठ व वीर बहादुर सिंगाड़िया ने सभी भामाशाहों एवं सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोजत की सेवा भावना और दानशीलता समाज के लिए प्रेरणादायी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें